{"_id":"66386f166ad4c05b84041167","slug":"third-accused-arrested-in-asi-murder-case-in-shahdol-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: ASI की हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, साठगांठ में लिप्त पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: ASI की हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, साठगांठ में लिप्त पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Mon, 06 May 2024 11:18 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 06 May 2024 11:18 AM IST
सार
Shahdol: मध्य प्रदेश के शहडोल में अवैध रेत का ट्रैक्टर रोकने जा रहे एएसआई को ड्राइवर ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार दिया। इस मामले में तीसरे फरार आरोपी सुरेन्द्र सिंह बघेल को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ASI की हत्या मामले में पुलिस का एक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की रेत माफियाओं द्वारा की गई हत्या के बाद इस वारदात में शामिल तीसरे फरार आरोपी सुरेन्द्र सिंह बघेल को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रेत माफियाओं से गठजोड़ की बातें सामने आने के बाद थाना प्रभारी ब्योहारी मुन्नालाल रहंगडाले को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि यह कोई नई बात नहीं है कि जब किसी बड़े अपराध के बाद इस तरह की कार्रवाई आला अधिकारी द्वारा कर संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को कुछ समय के लिए लाइन हाजिर कर दिया जाता हो, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि जब कुछ माह पहले इन्हीं रेत माफियाओं द्वारा पटवारी की हत्या की गई थी तो उसके बाद प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने इस काले कारोबार पर लगाम लगाने के क्या कदम उठाए।
विज्ञापन
अगर उस समय ही जिले मे सक्रिय इन रेत, कोयला व कबाड़ माफियाओं पर शिकंजा कस दिया गया होता तो शायद इनके हौसले आज इतने बुलंद नहीं होते। कुछ समय पहले पटवारी का परिवार यतीम हुआ था और अब एक खाकी वर्दी धारी का परिवार उजड़ गया है।
विज्ञापन
