{"_id":"6467633e988708270700c409","slug":"thieves-took-away-jewelry-and-cash-by-breaking-into-shahdol-s-jaisinghnagar-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: जैसिंहनगर में सेंध लगाकर जेवरात और नकदी ले गए चोर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: जैसिंहनगर में सेंध लगाकर जेवरात और नकदी ले गए चोर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Fri, 19 May 2023 05:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 19 May 2023 05:23 PM IST
सार
शहडोल जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में घर में सेंधमारी कर नकदी ले गए चोर। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती, जिसकी वजह से आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
घर में सेंधमारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। थाना पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। थाना क्षेत्र मे आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। एक बार फिर चोरों ने कनाडी गांव में सेंध मारकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
चोर कानाड़ी ग्राम निवासी अंगद शर्मा के पुराने घर के पीछे के हिस्से में सेंध मारकर बीती रात अंदर घुसे। भीतर रखी पेटी में मौजूद सोने चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजन उठकर पुराने घर में गए तो देखा पीछे की ओर सेंध लगी हुई थी, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती, जिसकी वजह से आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार मुख्यालय में नहीं बल्कि शहडोल में निवास स्थान बनाए हुए हैं। वो यहीं से प्रतिदिन आना-जाना करते हैं। कई बार मामले की शिकायत स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों से भी की है कि थाना प्रभारी की कार्य प्रणाली सही नहीं है। अपने कार्य क्षेत्र के मुख्यालय में नहीं होने की वजह सहकर्मियों को भी रात्रि में किसी अप्रिय घटना के होने पर काफी परेशानी होती है। थाना प्रभारी के अपने मुख्यालय में नहीं होने की वजह से रोजाना रात्रि पेट्रोलिंग नहीं हो पा रही है और आपराधिक घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है।
