फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Theft in Godaval temple of Beohari, thieves broke the donation box and escaped with cash.

Shahdol News: ब्यौहारी के गोदावल मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नगद रुपये लेकर फरार हुए चोर

Tue, 13 Aug 2024 02:45 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 02:45 PM IST
सार

MP News: जिले के गोदावल मंदिर में चोरी हो गई है, मंदिर में रखी दान पेटी में रखें नगद रुपए लेकर चोर फरार हो गए हैं। इस पूरे मामले को लेकर पुजारी ने पुलिस को जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Theft in Godaval temple of Beohari, thieves broke the donation box and escaped with cash.
चोरी के बाद मंदिर के भीतर पड़ी दान पेटी

विस्तार

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गोदावल मंदिर में चोरी हो गई है। मंदिर में रखी दान पेटी में रखें नगद रुपए लेकर चोर फरार हो गए है। पुजारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। जिले में इन दिनों चोरों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद हो गए हैं कि घरों के साथ-साथ मंदिर को भी चोरों अपना निशाना बना लिया है। पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले की बहुत प्रसिद्ध गोदावल मंदिर में चोरों ने अपना धावा बोला है। मंदिर के अंदर रखी दान पेटी को चोरों ने निशाना बनाते हुए उसे तोड़ा और उसमें रखें नगद रुपए लेकर फरार हो गए, जब सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो देखा कि दान पेटी अपने स्थान में नहीं थी, पुजारी ने देखा तो दान पेटी कहीं और पड़ी थी, जिसका ताला टूटा था, जिससे नगद रुपए गायब थे। पुजारी ने यह सब देख स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी लगने के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और मंदिर पहुंचकर चोरी की इस घटना को देखकर हैरान हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अब तक पुरानी चोरियों का नहीं हो सका खुलासा
कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडव नगर में एक बड़ी चोरी की घटना बीते महीने घटी थी, जिसमें लाखों रुपए के जेवरात एवं नगद रुपए लेकर चोर फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज तलाश शुरू की थी, लेकिन अब तक पुलिस को इस मामले में सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं बीते दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी कॉलोनी में कालारी कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने चोरों को पकड़ने में इनाम की भी घोषणा की थी, लेकिन अब तक कोतवाली पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed