Hindi News
›
Madhya Pradesh
›
Shahdol News
›
The thug called the father and said that his son was becoming accused of rape and took 30 thousand rupees
{"_id":"66e29a20c1f9c8052005f2ea","slug":"the-thug-called-the-father-and-said-that-his-son-was-becoming-accused-of-rape-and-took-30-thousand-rupees-the-cyber-cell-team-got-the-cheated-money-back-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2096665-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: पिता को फोन कर ठग ने कहा- बेटा दुष्कर्म का आरोपी, केस दबाने के लिए ले लिए 30 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: पिता को फोन कर ठग ने कहा- बेटा दुष्कर्म का आरोपी, केस दबाने के लिए ले लिए 30 हजार रुपये
शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:15 PM IST
सार
शिकायत की तत्काल पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल की टीम से जांच करवाई। जांच के बाद जिस खाते में यह राशि पहुंची थी, उसे फ्रीज करने की कार्यवाही कर शिकायतकर्ता की राशि वापस करवा ली है।
साइबर ठग अब लोगों से पैसे ऐंठने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को ठग ने फोन करके बताया कि उसका पुत्र और उसके दोस्त सामूहिक दुष्कर्म में फंस गए हैं। मामले को सुलझाने के लिए ठग ने 30 हज़ार रुपये की मांग की। यह सुनकर व्यक्ति घबरा गया और अपने पुत्र को फोन किया, लेकिन उसका फोन "नॉट रीचेबल" आने की वजह से वह और परेशान हो गया। ठग के झांसे में आकर उसने 30 हज़ार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। कुछ समय बाद जब पुत्र का फोन आया, तब पिता को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है।
विज्ञापन
साइबर ठगी का शिकार होने के बाद व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल ने तुरंत जांच शुरू की। साइबर ठग ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया था और व्हाट्सएप डीपी पर भी पुलिस की तस्वीर लगा रखी थी, जिससे व्यक्ति को झांसे में लेना आसान हो गया। उस समय व्यक्ति का पुत्र अपने दोस्तों के साथ पचमढ़ी घूमने गया था, और उसका फोन "नॉट रीचेबल" था, जिससे पिता ठग की बातों में आ गया और 30 हज़ार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत के बाद साइबर सेल ने जिस खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उसे तुरंत फ्रीज करवा दिया और शिकायतकर्ता की राशि वापस करवा दी। इस कार्य के लिए साइबर सेल की टीम, विशेषकर प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा की जिले भर में प्रशंसा हो रही है। साइबर सेल लगातार ठगी के मामलों की जांच कर रही है और ठगों द्वारा हड़पी गई राशि को फ्रीज करके उसे वापस करने का काम कर रही है। इस मामले में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने पीड़ित को राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।