फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The family had gone out for the treatment of their mother

Shahdol News: मां के इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, चोरों ने ताला तोड़कर की लाखों की चोरी

Sun, 26 May 2024 11:40 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2024 11:40 AM IST
सार

श्हडोल में बिजली विभाग में तैनात कर्मचारी मां का इलाज कराने परिवार के साथ बाहर गया था। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन
The family had gone out for the treatment of their mother
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में बिजली विभाग में तैनात कर्मचारी अपनी मां का इलाज कराने के लिए परिवार के साथ बाहर गया था। चोरों ने इसका फायदा उठाकर सूने घर का ताला तोड़ दिया और घर में रखे लाखों के जेवरात व नगदी रुपये चोरी कर फरार हो गए। सुबह आस पड़ोस के लोगों ने घर का ताला टूटा देखा तो घर मलिक को सूचना दी, जो मां का इलाज कराने के लिए बाहर थे। वारदात की जानकारी लगने के बाद परिवार के लोग घर पहुंचे तो देखा कि सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी हो चुके थे। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एमपीइबी के अकाउंटेंट अपनी मां का इलाज कराने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। इसका फायदा उठाते हुए शनिवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सुबह जब आसपास के लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात क खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली टीआई राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि घर का ताला तोड़कर घर में रखी अलमारी आर लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवरात अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। लाखों की चोरी का केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed