फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The accused had hidden the stolen bike in the forest, used to roam around on the bike only at night

Shahdol News: चोरी की बाइक को जंगल में छिपाकर रखी, रात में निकालकर घूमता था, आखिरकार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 04 Mar 2025 01:43 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 01:43 PM IST
सार

शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान युवक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने जांच कर निगरानीशुदा बदमाश अनिल उर्फ बंटी ढीमर को गिरफ्तार किया, जिसने जंगल में बाइक छिपा रखी थी। आरोपी पूर्व में भी बाइक चोरी के मामलों में शामिल रहा है। 

विज्ञापन
The accused had hidden the stolen bike in the forest, used to roam around on the bike only at night
बाइक के साथ आरोपी पुलिस घेरे में

विस्तार

शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। युवक ने 24 जनवरी को इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन

चौराडीह गांव में दुर्गा प्रसाद लोधी के परिवार में शादी थी, जिसमें शामिल होने वह अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचा था। उसने अपनी बाइक पंडाल के बाहर खड़ी कर दी, लेकिन जब वापस लौटने के लिए उसे तलाशने लगा, तो बाइक चोरी हो चुकी थी। रात में ही उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए थाना क्षेत्र के निगरानी शुदा बदमाश अनिल उर्फ बंटी ढीमर को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने चोरी की गई बाइक को जंगल में छिपा रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल उर्फ बंटी ढीमर पहले भी बाइक चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ आरक्षक सतीश चौरसिया, मॉरीश और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जांच में सामने आया कि वह चोरी की गई बाइक को घर में रखने से डर रहा था, इसलिए उसे जंगल में छिपा दिया और रात में बाइक से घूमता था। पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed