फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SISF jawans beat up a young man who had gone out of his house to go to the toilet

Shahdol News: SISF के जवानों ने युवक को कोयला चोर समझकर पीटा, लोगों ने थाने का घेराव कर की कार्रवाई की मांग

Sun, 09 Jun 2024 11:02 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2024 11:02 AM IST
सार

थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि कोयला चोर समझकर जवानों ने युवक के साथ मारपीट की है। बीती रात थाने का घेराव करने आए गांव के लोगों को शांत कराकर वापस भेजा गया। उनके द्वारा दिए गए शिकायत पत्र की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
SISF jawans beat up a young man who had gone out of his house to go to the toilet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के छिरिहटी गांव में एक युवक के साथ SISF के जवानों ने मारपीट कर दी। जवानों ने युवक को कोयला चोर समझकर पीट दिया। इसके बाद युवक के परिजन भी वहां पहुंचे और बीच बचाव करना शुरू किया। आरोप है इस दौरान SISF के जवानों ने परिजनों में शामिल महिलाएं और पुरुषों के साथ गाली-गलौज कर उनके साथ भी मारपीट है। इससे गुस्साए गांव के लोगों की इकट्ठा हो गया और विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बादा थाने पहुंचकर घेराव किया और जवानों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात छिरिहटी गांव का रहने वाला युवक प्रभात साहू अपने घर के बाहर बाथरूम करने के लिए निकला था। इस दौरान खैरहा कालरी के दामिनी खदान की सुरक्षा में तैनात SISF के जवान पेट्रोलियम कर रहे थे। युवक को रात में घर के बाहर देखकर जवानों ने उसे  कोयला चोर समझकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसके परिजन घर से बाहर आए और युवक के बचाने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि इस दौरान भी जवानों ने युवक को नहीं छोड़ा, साथ ही महिलाओं और पुरुषों के साथ भी गाली गलौज कर मारपीट की। कुछ देर बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक के परिवार और ग्रामीण बड़ी संख्या में खैरहा थाना पहुंचे और घेराव कर SISF के जवानों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने उन्हें कार्रवाई का अश्वासन देकर शांत कराया। दिलीप सिंह ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि कोयला चोर समझकर जवानों ने युवक के साथ मारपीट की है। बीती रात थाने का घेराव करने आए गांव के लोगो को शांत कराकर वापस भेजा गया। परिजनों के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र की जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed