फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shivraj In Shahdol Former CM Shivraj says Shahdol is a piece of my heart I keep it in my heart

Shivraj In Shahdol: पूर्व सीएम शिवराज ने कहा- शहडोल मेरे जिगर का टुकड़ा है, मैं इसे हृदय में रखता हूं

Sat, 23 Dec 2023 08:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 08:08 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को जैसे ही बुढार के अटल द्वार पर पहुंचे, वहां पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जमकर स्वागत किया। किसी ने तिलक किया तो किसी ने माला पहनाई।

विज्ञापन
Shivraj In Shahdol Former CM Shivraj says Shahdol is a piece of my heart I keep it in my heart
शहडोल में सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक में मां नर्मदा का दर्शन करने के बाद शहडोल पहुंचे।अमरकंटक से बाई रोड पूर्व सीएम शिवराज का काफिला धनपुरी बुढार होते हुए शहडोल पहुंचा। जगह-जगह पूर्व सीएम शिवराज का कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन


जमुई में भी पूर्व सीएम का भव्यता के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान लाड़ली बहनों ने कलश जलाकर फूल मालाओं के साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया। इसके बाद जमुई स्थित हनुमान मंदिर में शिवराज हनुमान जी का दर्शन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किए। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, मैंने जो वादा किया है उसे भाजपा की सरकार पूरा करेगी। शिवराज ने कहा, मैं शहडोल संभाग, शहडोल जिला व शहडोल की जनता से हृदय से प्यार करता हूं, जितनी भी सेवा मुख्यमंत्री पद रहते हुए किया और आगे भी करता रहूंगा। सभी योजनाएं चल रही हैं और आगे भी चलती रहेगी। मैं जब तक जिंदा रहूंगा, तब तक अपनी बहनों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन




उन्होंने कहा, मेरा और आपका रिश्ता वोट का रिश्ता नहीं है, आत्मा का रिश्ता है। उन्होंने भाजपा कार्यालय शहडोल में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के विधायको से कहा कि मुख्यमंत्री नहीं हूं। फिर भी आपके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा, शहडोल मेरे जिगर का टुकड़ा है, मैं इसे हृदय में रखता हूं। मैं मुख्यमंत्री भले नहीं हूं, पर पार्टी जो काम देगी उसे निष्ठा पूर्वक पूरा करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, लाड़ली बहन के बाद अब लखपति बहाना बनाना है, जिस पर काम कर रहा हूं। पूर्व सीएम शिवराज के शहडोल भाजपा कार्यालय कार्यक्रम में शहडोल जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के विधायक मौजूद रहे, जिसमें शरद कोल, मनीष सिंह एवं जय सिंह मरावी सहित भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों की तादाद में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed