{"_id":"65a21127f0342f3c4d01c746","slug":"shahdol-weather-news-chilliness-increased-due-to-drop-in-minimum-temperature-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Weather News: न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ी, अलाव का सहारा ले रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Weather News: न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ी, अलाव का सहारा ले रहे लोग
Sat, 13 Jan 2024 10:22 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 13 Jan 2024 10:22 AM IST
सार
Shahdol Weather Today: मध्यप्रदेश में लगातार सर्दी का सितम जारी है। वहीं, शहडोल जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
पौधों पर पड़ा पाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में बीते दो दिनों से मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है, जिसके कारण अब न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, आसमान से ओस की बूंदें टपक रही हैं। सुबह आसपास के इलाकों में ओस की सफेद चादर देखने को मिलती है। पेड़ पौधों में जमी ओस की बूंदे पौधों की सुंदरता को और बढ़ा रही हैं। अधिकतम 25.8 व न्यूनतम 7.6 डिग्री तापमान देखा गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम 25 व न्यूनतम छह डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लगातार तापमान में गिरावट आने से कफ कोल्ड की शिकायत भी बुजुर्गों व बच्चों में बढ़ने लगी है। अस्पताल में हर रोज बड़ी संख्या में सर्दी जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें चिकित्सा उपचार के बाद सर्दी से बचाव के सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन
