फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol two-year-old child was trampled by matador innocent child was playing on road he was only son

Shahdol News: दो साल के बच्चे को मेटाडोर ने रौंदा, सड़क पर खेल रहा था मासूम, इकलौता बेटा था

Tue, 10 Dec 2024 10:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 10:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के गोरतरा में रेत खाली कर आ रहे मिनी ट्रक ने दो साल के बच्चे को रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर का है।

विज्ञापन
Shahdol two-year-old child was trampled by matador innocent child was playing on road he was only son
पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेलगाम दौड़ते वाहन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरतरा में हुआ। सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरतरा के तालाब टोला निवासी सीताराम बैगा के दो वर्षीय पुत्र कार्तिक बैगा घर के सामने सड़क में खेल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ़्तार मेटाडोर क्रमांक एमपी-19 जीए-3801 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मासूम को कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि उक्त वाहन रेत लेने जा रहा था और वाहन के दोनों तरफ नंबर तक अंकित नहीं था। वाहन खाली था और तेज गति से उसका चालक वाहन को दौड़ा रहा था। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद काफी संख्या में लोग वहां पर इकट्ठे हो गए, जिसके बाद आक्रोशित लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। लोगों का आरोप है कि वाहन चालक इसी तरह बेलगाम होकर तूफानी रफ़्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आज इसी बेलगाम रफ़्तार ने एक मां की गोद सूनी कर दी।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन छोडकर वहां से भाग गया। मामले की जानकारी मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद लोगों को समझाइश देकर उनके आक्रोश को शांत कराया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। उसके मौत की खबर सुनने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें तो यकीन ही नहीं हो रहा कि कुछ घंटे पहले घर के सामने उछल कूद रहा उनके जिगर का टुकड़ा अब दुनिया में नहीं रहा। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed