{"_id":"6491655650488760fa04e38d","slug":"shahdol-thieves-attack-bank-employee-s-empty-house-30-lakh-rupees-stolen-including-jewelry-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: बैंककर्मी के सूने घर पर चोरों का धावा, जेवरात समेत 30 लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: बैंककर्मी के सूने घर पर चोरों का धावा, जेवरात समेत 30 लाख रुपये की चोरी
Tue, 20 Jun 2023 02:07 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:07 PM IST
सार
शहडोल में बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी के घर चोरों ने धावा बोला। कुछ हजार रुपये नगद मिलाकर करीब 30 लाख रुपये की चोरी हुई है, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं।
विज्ञापन
शहडोल में बैंककर्मी के सूने पड़े घर पर चोरों ने धावा बोला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के सोहगपुर थाना क्षेत्र में एप्पल रेसीडेंसी कालोनी के निवासी बैंक कर्मी के घर चोरों ने धावा बोला। वहां से करीब दस हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात पार कर लिए। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रहीं है। हालांकि, पुलिस का आकलन कुछ और ही है।
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया में पदस्थ निखिल शर्मा बीते शनिवार को मकान में ताला लगाकर पाली चले गए थे। उनकी पत्नी मायके गई थी। सोमवार को पड़ोस मे रहने वाले उनके रिश्तेदारों की नजर जब दरवाजे पर पड़ी तो देखा कि ताला टूटा है। इसके बाद शर्मा आनन-फानन में पाली से शहडोल पहुचे। वह घर के अंदर गए तो देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी खुली पड़ी थी। लॉकर में रखे सारे जेवरात गायब है। शर्मा ने बताया कि शादी से लेकर अब तक उनके पास करीब 25 तोला सोने तथा 400 ग्राम चांदी के जेवर थे। इसके अलावा अलमारी में रखे आठ-दस हजार रुपये भी नहीं है। शर्मा के अनुसार सोने-चांदी के जेवरात व नगदी समेत 25 से 30 लाख रुपये की चोरी हुई है। हालांकि, पुलिस ने जो शिकायत दर्ज की है उसमें महज छह से सात लाख रुपये का माल ही चोरी जाने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल
जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 जून को दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर जिले भर मे पुलिस अलर्ट मोड में है। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सोमवार को शहर की पॉश कालोनी में हुई लाखों रुपये की चोरी ने जिले की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदातो को अंजाम दे रहे हैं और चंपत हो रहे है। पुलिस को भनक तक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
