फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Road Accident young man returning home after shopping for marriage died in a road accident

Shahdol Road Accident: जहां से बारात निकलनी थी वहां से अर्थी उठी, पल भर में मातम में बदल गई खुशियां

Mon, 01 May 2023 10:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 May 2023 10:13 PM IST
सार

शहडोल जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, युवक शादी की खरीदारी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Shahdol Road Accident young man returning home after shopping for marriage died in a road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले में हुए सड़क हादसे में बीच रास्ते में ट्रक का टायर बदल रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 22 साल का युवक अपनी शादी की खरीदारी करने गया हुआ था, वापस घर लौटते समय यह हादसा हुआ है। खुशियां कुछ मिनटों में ही गम में तब्दील हो गई। गांव में मामले की जानकारी जैसे लगी तो पूरे गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन


सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम पोंडी का रहने वाला लाल बहादुर सिंह की चार दिन बाद शादी थी, जिसकी तैयारी के लिए पास के गांव बनसुखली से शादी की तैयारी के लिए सामग्री खरीद कर बाइक क्रमांक MP-18 HS-5761 से घर वापस लौट रहा था। तभी बनसुखली से चरहेट रोड़ के पास सड़क के किनारे खड़े एक पंचर ट्रक क्रमांक MP-17 HH-3781 का चालक टायर बदल रहा था, तभी सामने तेज रफ्तार बाइक सवार युवक लाल बहादुर खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे सीधी पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई। सीधी थाना प्राभारी बृजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि युवक बाइक में घर का सामान खरीद कर वापस लौट रहा था, जो खड़े ट्रक से भिड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed