फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Police Captures Murderers Within 48 hours of the incident

MP News: 48 घंटे के अंदर हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में, रंजिश में लाठी-डंडे से पीटकर की थी हत्या

Fri, 26 May 2023 07:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 26 May 2023 07:44 PM IST
सार

शहडोल के दर्शिला पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामला पुरानी रंजिश का था। 
 

विज्ञापन
Shahdol Police Captures Murderers Within 48 hours of the incident
शहडोल में मर्डर केस का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के दर्शिला चौकी पुलिस ने क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में खुलासा कर दिया है। 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या हुई थी। आरोपी ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या की थी। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दर्शिला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोडाकछार में अधेड़ बारेलाल पाव की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक बारेलाल ग्राम लोढी का रहने वाला था। वह एक दिन पहले ही बहन को सांप के काटने की खबर मिलने पर उसे देखने भोडाकछार पहुंचा था। शाम को जब वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तब शासकीय स्कूल के पास काशी प्रसाद पाव और रामदयाल पाव मिले। दोनों के साथ बारेलाल का पुराना विवाद था। सामने आने पर दोनों की लड़ाई हो गई।  दोनों ने उसे लाठी-डंडे से पीटा। इससे बारेलाल के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। काफी खून बह गया था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे गंभीर हालत में कोतमा अस्पताल ले गए। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बारेलाल को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


अस्पताल की तहरीर पर थाना कोतमा में हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर डायरी विवेचना हेतु जैतपुर थाना भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जैतपुर भानूप्रताप सिंह के नेतृत्व में दर्शिला पुलिस के एसआई श्याम सिंह शार्टे, एएसआई शिवराम सिंह और नितिन शुक्ला, एजाज अहमद की टीम ने मामले का खुलासा कर दिया। दोनों आरोपियों को उनके पुराने घर के पीछे जंगल से दबोचा। उनसे हत्या में उपयोग किए गए लाठी-डंडे बरामद किए हैं। दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed