{"_id":"6470bed33a61fa46080f89f8","slug":"shahdol-police-captures-murderers-within-48-hours-of-the-incident-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 48 घंटे के अंदर हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में, रंजिश में लाठी-डंडे से पीटकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 48 घंटे के अंदर हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में, रंजिश में लाठी-डंडे से पीटकर की थी हत्या
Fri, 26 May 2023 07:44 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 26 May 2023 07:44 PM IST
सार
शहडोल के दर्शिला पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामला पुरानी रंजिश का था।
विज्ञापन
शहडोल में मर्डर केस का खुलासा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के दर्शिला चौकी पुलिस ने क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में खुलासा कर दिया है। 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या हुई थी। आरोपी ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दर्शिला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोडाकछार में अधेड़ बारेलाल पाव की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक बारेलाल ग्राम लोढी का रहने वाला था। वह एक दिन पहले ही बहन को सांप के काटने की खबर मिलने पर उसे देखने भोडाकछार पहुंचा था। शाम को जब वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तब शासकीय स्कूल के पास काशी प्रसाद पाव और रामदयाल पाव मिले। दोनों के साथ बारेलाल का पुराना विवाद था। सामने आने पर दोनों की लड़ाई हो गई। दोनों ने उसे लाठी-डंडे से पीटा। इससे बारेलाल के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। काफी खून बह गया था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे गंभीर हालत में कोतमा अस्पताल ले गए। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बारेलाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल की तहरीर पर थाना कोतमा में हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर डायरी विवेचना हेतु जैतपुर थाना भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जैतपुर भानूप्रताप सिंह के नेतृत्व में दर्शिला पुलिस के एसआई श्याम सिंह शार्टे, एएसआई शिवराम सिंह और नितिन शुक्ला, एजाज अहमद की टीम ने मामले का खुलासा कर दिया। दोनों आरोपियों को उनके पुराने घर के पीछे जंगल से दबोचा। उनसे हत्या में उपयोग किए गए लाठी-डंडे बरामद किए हैं। दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
