फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Painful death of a child who fell from a tractor, the family was going to attend a family function.

Shahdol: ट्रैक्टर से गिरे बालक की दर्दनाक मौत, पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था परिवार

Tue, 19 Mar 2024 12:07 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 12:07 PM IST
सार

13 वर्षीय बालक अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहा था। तभी ट्रैक्टर से गिरकर बालक की रास्ते में मौत हो गई। खुशियां कुछ मिनट में गम में बदल गईं।  

विज्ञापन
Shahdol: Painful death of a child who fell from a tractor, the family was going to attend a family function.
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

शहडोल में दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे परिवार की खुशियां गम में बदल गई। ट्रैक्टर पर बैठा बालक नीचे गिर गया और कुचल जाने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मड़सा में ट्रैक्टर से गिरकर एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई। भान सिंह पिता नारायण सिंह (13) निवासी घोघरी शाम को ट्रैक्टर में परिवार के साथ गोहपारू के ग्राम खैरी जा रहा था। तेज रफ्तार वाहन से बालक अचानक गिर गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने मामलों की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक बालक के शव को अस्पताल पीएम के लिए पहुंचाया। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार का कहना है कि 13 वर्षीय  बालक अपने परिवार के साथ खैरी सामाजिक कार्यक्रम में जा रहे था तभी रास्ते में ये घटना घटी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed