{"_id":"65d0a164dd0e977d8402763f","slug":"shahdol-news-video-of-teacher-taking-bribe-from-baiga-caste-woman-goes-viral-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: बैगाओं के हित से पहले भर रहे अपनी जेब, शिक्षा के मंदिर में घूस लेते शिक्षक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: बैगाओं के हित से पहले भर रहे अपनी जेब, शिक्षा के मंदिर में घूस लेते शिक्षक का वीडियो वायरल
Sat, 17 Feb 2024 05:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Feb 2024 05:37 PM IST
सार
शहडोल में बैगाओं के हित से पहले कुछ लोग अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। वहीं, निशुल्क शिविर में एक शिक्षक का बैगा जाति की महिला से घूस लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घूस लेते हुए शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में बैगाओं के हितों के लिए ड्यूटी में लगाए गए कुछ सरकारी नुमाइंदे इसमें भी अपना हित साधना शुरू कर दिए हैं। वह निशुल्क शिविर में अपनी जेब भरने के लिए बैगा हितग्राहियों से रुपये लेकर उनका काम कर रहे हैँ। ऐसा ही एक मामला जयसिंहनगर विकास खंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय करकी में सामने आया हैं।
विज्ञापन
बता दें कि यहां पदस्थ एक शिक्षक की ड्यूटी प्रशासन के द्वारा बैगा जनजाति के सर्वे कार्य में लगाई गई थी। लेकिन शिक्षक द्वारा इन हितग्राही बच्चों का जाति प्रमाण पत्र के कार्य के संबंध में एक महिला से रुपयों की मांग की गई थी, जिसके बाद शिक्षक को महिला ने रुपये भी दिए।
विज्ञापन
इसका किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शिक्षक का नाम कमलेश प्रजापति बताया जा रहा है। विदित हो कि इससे पूर्व भी ऐसी बातें अन्य शिविर से सामने आ चुकी हैं। बहरहाल, विशेष बैगा जनजाति के लोगों को अपना काम कराने के लिए अब भी रुपये देने पड़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन
