फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol news Traffic policeman chases away stray cattle for traffic control as soon as he reaches duty

सुन लो सरकार! पुलिसकर्मी ड्यूटी पहुंचते ही पहले आवारा मवेशी भगाते हैं, फिर करते हैं ट्रैफिक कंट्रोल

Sat, 15 Apr 2023 02:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Apr 2023 02:39 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आवारा पशु आतंक मचा रखे हैं। स्थिति यह बन गई है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहले आवारा पशुओं को भगाता है, फिर ट्रैफिक कंट्रोल करता है। हद तो यह है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।

विज्ञापन
Shahdol news Traffic policeman chases away stray cattle for traffic control as soon as he reaches duty
मवेशी भगाता हुआ पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल शहर के बुढार चौक सहित मुख्य चौराहों में चौबीसों घंटे आवारा मवेशियों का डेरा रहता है। सड़क पर मवेशियों के होने की वजह से यातायात भी अवरूद्ध होता है। शहर के मुख्य चौराहों में मवेशियों का डेरा दिन-रात बना रहता है, जिसकी वजह से आवागमन भी अवरुद्ध होने लगा है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ नगरपालिका को भी दी है। लेकिन हाका टीम महीने में एक बार ही कार्रवाई करती दिखती है, जिसकी वजह से आए दिन आवारा मवेशी सड़क पर बने रहते हैं। बुढार चौराहे में तैनात ट्रैफिक आरक्षक विवेकानंद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया, मुख्य चौराहा बुढार चौक में जहां कई मवेशी सुबह-शाम अपना डेरा जमाए रहते हैं, उन्हें सड़क से हटाना फिर ट्रैफिक को कंट्रोल करना बड़ी कठिनाई का सबब साबित हो रही है। पूर्व में इसकी जानकारी ट्रैफिक इंचार्ज एवं नगर पालिका अधिकारी को दी गई है। लेकिन नगरपालिका की हाका टीम मवेशियों को कांजी हाउस ले जाने नहीं आती, जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। बुढार चौक एक बहुत ही व्यस्त चौक है, यहां ट्रैफिक कंट्रोल करने में ट्रैफिक आरक्षक को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पहुंचते ही पहले सड़क से हटाते हैं मवेशियों को...
ट्रैफिक आरक्षक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया, जब वह सुबह अपनी ड्यूटी पर पहुंचते हैं तो मवेशी सड़क पर बैठे रहते हैं। पहले तो वह ट्रैफिक सही तरीके से संचालित हो सके, उसके लिए वह सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को खुद सड़क से भगाते हैं। उसके बाद वह अपनी ड्यूटी करते हैं और ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी...
जब इस मामले में मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी से बात की गई तो उनका कहना था कि मामले की जानकारी ट्रैफिक पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम के द्वारा मिलती रहती है। समय-समय पर टीम आवारा मवेशियों को वाहन में लोड कर कांजी हाउस ले जाती है। मवेशी मालिकों को भी नोटिस जारी किया जा चुका है, स्थिति फिर वैसे ही बन रही है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed