फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: SP took action by sending a team to another police station, caught illegal traders of coal

Shahdol News: एसपी ने दूसरे थाने की टीम भेजकर की कार्रवाई, कोयले के अवैध कारोबारी पकड़े

Sat, 25 Feb 2023 05:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 25 Feb 2023 05:10 PM IST
सार

कोयले के अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। सोहागपुर थाना क्षेत्र का यह मामला है। एसपी ने दूसरे थाने की टीम भेजकर यह कार्रवाई की है।  
 

विज्ञापन
Shahdol News: SP took action by sending a team to another police station, caught illegal traders of coal
शहडोल में पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनगंवा देवरी में कोयले के अवैध कारोबार का पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने भांडाफोड़ करते हुए 30 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया है। इस कार्यवाही से पुलिस की वाहवाही नहीं बल्कि सोहागपुर थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है। 

विज्ञापन


मुख्यालय के थाना क्षेत्र में इस तरह कोयले व रेत का अवैध कारोबार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक को मुख्यालय के दूसरे थाने से टीम भेजकर कार्यवाही करनी पड़ रही है। यह तो सोहागपुर के थाना प्रभारी व खनिज विभाग के अधिकारियों व माफिया के बीच नेक्सस को उजागर कर रहा है। बीते दिनों सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी में अवैध रूप से रेत चोरी करने जा रहा ट्रैक्टर पलटने से चालक की नदी के घाट पर मौत हो गई थी। इसके बाद अब  धनगंवा देवरी में कोयले के काले कारोबार का मामला उजागर हुआ है। 
विज्ञापन

 
आरोपियों का निकाला जुलूस
पकड़े गए चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने थाने से न्यायालय तक हथकड़ी लगाकर पैदल ले जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गाड़ी में ले जाने के बजाय पैदल ही जुलूस निकाला। उन्हें कोर्ट में पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed