{"_id":"65b90afc59539948bf090dd8","slug":"shahdol-news-middle-aged-man-commits-suicide-by-hanging-himself-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी
Tue, 30 Jan 2024 08:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 08:13 PM IST
सार
अधेड़ ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाया, वहीं कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
फांसी लगाकर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में जैतपुर के चौकी झींक बिजुरी में अधेड़ ने घर के सामने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना कि फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
झींक बिजुरी चौकी प्रभारी आरपी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पकरिया गांव का रहने वाला मलुआ मारिया उम्र 50 वर्ष ने घर के सामने कटहल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार, मलुआ रात में सबके साथ घर में सोया, लेकिन जब सुबह परिवार के अन्य सदस्य उठे तो वह कमरे में नहीं था। घर के लोग उसकी तालाश के लिए दरवाजा खोला तो घर के सामने लगे कटहल के पेड़ में मलुआ का शव फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन
मामले की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को लगी काफी भीड़ घटना के बाद वहां इकट्ठा हो गई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना कि किन कारणों से अधेड़ ने फांसी लगाई है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
