फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Khaki again stained, ASI arrested for taking bribe, Rewa Lokayukta took action

Shahdol News: खाकी पर फिर लगा दाग, ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार, झूठे मामले में फंसाने की दी थी धमकी

Tue, 31 Oct 2023 09:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 09:44 AM IST
सार

Shahdol News: रीवा लोकायुक्त टीम ने शहडोल के जैतपुर में एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एएसआई शिकायतकर्ता को छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने के एवज में पैसे ले रहा था।

विज्ञापन
Shahdol News: Khaki again stained, ASI arrested for taking bribe, Rewa Lokayukta took action
रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर खाकी में दाग़दार हो गई है। जैतपुर थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक विजय बुंदेला को लोकायुक्त रीवा से आई टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कदोडी निवासी शिवम कुमार साहू से एएसआई ने छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने की धमकी के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की गयी थी। जिसकी शिकायत फरियादी द्वारा लोकायुक्त रीवा के समक्ष की गयी थी। शिकायत की पुष्टि हो जाने के बाद सोमवार को रीवा लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम जैतपुर के ग्राम कदोडी पहुंची।
विज्ञापन


जहां पूर्व योजना के अनुसार जैसे ही एएसआई बुंदेला ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को टीम अग्रिम कार्रवाई के लिए सर्किट हाउस शहडोल लेकर आ गयी। जहां आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed