फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Impact of news Papaundh sub tehsil starts again tehsildar will sit every Wednesday

Shahdol News: खबर का असर, पापौंध उप तहसील फिर से शुरू, हर बुधवार को बैठेंगे तहसीलदार

Thu, 14 Sep 2023 07:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 07:11 AM IST
सार

Shahdol News: शहडोल से 120 किमी दूर स्थित पपौंध में सालों से बंद पड़ी उप तहसील बुधवार को फिर से शुरू हो गई है। इस मामले में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

विज्ञापन
Shahdol News: Impact of news Papaundh sub tehsil starts again tehsildar will sit every Wednesday
पापौंध उप तहसील फिर से शुरू, हर बुधवार को बैठेंगे तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में अमर उजाला की खबर का बड़ा असर हुआ है। ग्राउंड जीरो पर अमर उजाला की टीम पापौंध पहुंची थी, जहां उप तहसील बंद पड़ी थी, जिसको लेकर अमर उजाला ने खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया, जिसके बाद बाजार के दिन प्रत्येक बुधवार को यह तहसील एक दिन के लिए संचालित होगी और यहां तहसीलदार भी बैठेंगे। 
विज्ञापन


संभागीय मुख्यालय शहडोल से 120 किलोमीटर दूर स्थित पपौंध में सालों से बंद पड़ी उप तहसील बुधवार को फिर से शुरू हो गई है। इस मामले में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें बताया गया था कि कैसे अफसरों की लापरवाही के कारण पपौंध तहसील को बंद कर दिया गया है और जनता किस तरह परेशान हो रही है। इस खबर को जिला प्रशासन ने प्रमुखता से लिया और कलेक्टर वंदना वैद्य ने तत्काल ब्यौहारी एसडीएम नरेंद्र सिंह को पपौंध उप तहसील को फिर से शुरू करने का आदेश दिया। जिसके बाद बुधवार को उप तहसील की टीम पपौंध पहुंची। 
विज्ञापन


एसडीएम ब्यौहारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पपौंध उप तहसील का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसे अभी सप्ताह में सिर्फ एक दिन रखा गया है जिसे आगे बढ़ा दिया जाएगा। एसडीएम नरेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार का दिन इसलिए चुना गया है कि उस दिन पपौंध में बड़ा बाजार लगता है। लोग दूर दराज से बाजार खरीददारी के लिए आते हैं। इस दिन तहसील लगने से उनके दोनों काम एक साथ हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडहर में तब्दील हो गया तहसील का भवन
अधिकारियों की लापरवाही के चलते उप तहसील का भवन खंडहर में तब्दील हो गया है, जहां असामाजिक तत्वों का डेरा बना रहता है। इस मामले को भी लेकर अमर उजाला ने प्राथमिकता से उठाया था। जिसके बाद पपौंध उप तहसील का संचालन पहले दिन ग्राम पंचायत भवन में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed