फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Illegal coal stock seized SICF of SECL took action near Batura Son river 10 arrested

Shahdol News: अवैध कोयले का भंडार जब्त, SECL की SICF ने बटूरा सोन नदी के पास की कार्रवाई, 10  गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 01:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 12 May 2024 01:39 PM IST
सार

अमलाई टीआई जेपी शर्मा ने बताया कि कोयला जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। यह कोयला कहां का था और किसने भंडारित किया था इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Shahdol News: Illegal coal stock seized SICF of SECL took action near Batura Son river 10 arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा सोन नदी में काफी समय से कोयले का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। जिसकी जानकारी जिले में बैठे सभी अधिकारियों को थी, लेकिन किसी ने कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। बीते दिनों खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचल कर सहायक उप निरीक्षक की हत्या कर दी।

विज्ञापन


यह मामला जब राजधानी तक पहुंचा तो जिले के अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जिसके तहत एसईसीएल की एसआईसीएफ ने कोयला खदानों से चोरी अवैध 40 टन कोयला जब्त किया है। रविवार की सुबह एसआईसीएफ ने शारदा ओसीएम के पास लगे क्षेत्र में कोयले का अवैध भंडारण करके रखा गया था। एसआईसीएफ ने सुबह भंडारित कोयला अमलाई पुलिस को सौंप दिया।  अमलाई पुलिस ने बताया कि एसईसीएल की सुरक्षा कंपनी ने कोयले के साथ 10 लोगों को भी हिरासत में दिया है। जब्त कोयले की कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई जा रही है। 
विज्ञापन


खदानों से हो रही थी कोयला चोरी
एसआईसीएफ ने बताया कि एसईसीएल की कई खदानों से लगातार कोयला चोरी हो रहा था। इस पर अमलाई पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही थी। रविवार की सुबह हमने कुछ कोयला चोरों को पकड़ा इसके बाद वो अवैध भंडारण स्थल तक ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बटुरा नदी घाट से भी निकलता था कोयला 
अवैध कोयले को बटुरा नदी के किनारे भंडारित करके रखा गया था। बताया गया कि बटुरा नदी के किनारे भी अवैध खदानों से कोयला निकाला जाता था और उसे भी उसी स्थान पर भंडारित करके रखा गया था। अमलाई टीआई जेपी शर्मा ने बताया कि कोयला जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। यह कोयला कहां का था और किसने भंडारित किया था इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed