{"_id":"65f18e95edc919affd02d4b7","slug":"shahdol-news-husband-murdered-his-wife-due-to-doubt-about-her-character-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: चरित्र पर संदेह के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किया वार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: चरित्र पर संदेह के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किया वार, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 13 Mar 2024 05:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 13 Mar 2024 05:02 PM IST
सार
चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल, आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मार कर मौत के घाट सुला दिया। घटना बुढार थाना क्षेत्र के लफदा गांव में घटी है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लफदा गांव से पुलिस को फोन आया। बताया कि एक महिला की दर्दनाक हत्या हो गई है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी सहित स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका। घटना स्थल पर मौजूद परिवार वालों सहित अन्य लोगों के बयान से यह पता चला कि जिस महिला की हत्या हुई है, उसकी हत्या उसके पति ने ही की है। आरोपी पति दया प्रसाद चर्मकार को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात में आरोपी पति दया प्रसाद चर्मकार घर आया और अपनी पत्नी को जबर्दस्ती एक कमरे में ले गया। घर में मौजूद अन्य लोग इसका विरोध करने लगे, फिर भी उसने किसी की बात नहीं मानी और फिर कुल्हाड़ी से कई वार किया, जिससे महिला तड़प-तड़प कर दम तोड़ दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा की पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिस कुल्हाड़ी से हत्या की गई थी, उस कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
