{"_id":"67825a232038ffeaf60d0d16","slug":"shahdol-news-former-bjp-mla-jairam-marco-died-of-heart-attack-breathed-his-last-in-district-hospital-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: बीजेपी के पूर्व विधायक जयराम मार्को की हार्ट अटैक से मौत, जिला अस्पताल में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: बीजेपी के पूर्व विधायक जयराम मार्को की हार्ट अटैक से मौत, जिला अस्पताल में ली अंतिम सांस
Sat, 11 Jan 2025 05:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:16 PM IST
सार
बीजेपी के पूर्व विधायक जयराम सिंह मार्को की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में पूर्व विधायक ने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
पूर्व विधायक जयराम सिंह मार्को
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक की हार्ट अटैक आने से जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पूर्व विधायक जयराम सिंह मार्को गोहपारू थाना क्षेत्र के ओडकी के रहने वाले थे। वह 2003 से 08 तक भारतीय जनता पार्टी से जयसिंहनगर विधानसभा के विधायक थे। बीती रात उन्हें ठंड लगने की वजह से सांस लेने में तकलीफ हुई और शुक्रवार की सुबह परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बीजेपी के पूर्व विधायक जयराम सिंह मार्को की तबीयत गुरुवार की रात उनके घर में अचानक बिगड़ी थी। परिजनों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। बताया गया कि पहले भी ऐसी दिक्कत पूर्व विधायक को होती थी, जिसकी दवाइयां परिजनों ने रात में उन्हें दे दी और कुछ देर बाद उन्हें आराम लगाना शुरू हो गया। शुक्रवार की सुबह उन्हें फिर तकलीफ बढ़ी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पूर्व विधायक को 11 बजे शुक्रवार को लाया गया, जिसके बाद तत्काल डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान ही कुछ देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार ठंड लगने से पूर्व विधायक जयराम सिंह मार्को को हार्ट अटैक हुआ है और उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
मेडीसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह सेंगर ने इस संबंध में बताया कि तकरीबन 11 बजे पूर्व विधायक को सांस लेने की दिक्कत से अस्पताल लाया गया था। मैंने उन्हें देखा तो उनकी हालत काफी नाजुक थी, इलाज शुरू किया गया और कुछ देर के अंदर ही उनकी मौत हो गई है। ठंड लगने की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया है। पूर्व विधायक की मौत की खबर लगने के बाद भाजपा और उनके करीबियों में शोक की लहर है।
