फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Elderly person died due to elephant attack in Anuppur; incident occurred while guarding crop

Shahdol News: हाथी के हमले से बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत; फसल की तकवारी करने के दौरान हुई घटना

Fri, 27 Oct 2023 11:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 27 Oct 2023 11:05 PM IST
सार

Shahdol Elephant Attack: शहडोल में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग की मौत होने का मामला सामने आया है।शिवकुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने बताया कि बुजुर्ग की हाथी के हमले से मौत हुई है। मामले पर मर्ग कायम किया गया है।

विज्ञापन
Shahdol News: Elderly person died due to elephant attack in Anuppur; incident occurred while guarding crop
हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल के अनूपपुर जिले में लंबे समय से छत्तीसगढ़ से आए हाथियों के एक दल ने ग्रामीणों और प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। इन दिनों हाथियों का दल रिहायसी इलाके में आकर किसानों की फसल को चौपट कर उनके कच्चे मकानों को तोड़फोड़ रहा है। हाथियों के आतंक से परेशान लोग दहशत में रतजगा कर रहे थे। इसी बीच हाथियों के दल ने शुक्रवार को खेत में फसल की तकवारी कर रहे एक किसान को कुचल दिया। इस हमले से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते किसान की मौत हुई है। यह पूरी घटना अनूपपुर रेंज के दुधमनिया बीट अंतर्गत कुदुरझोरी नाला के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हाथियों का समूह शुक्रवार की सुबह से जैतहरी रेंज की गोबरी बीट ठेगरहा जंगल में विश्राम कर देर शाम ठेगरहा के जंगल से निकलकर अनूपपुर रेंज के दुधमनिया बीट अंतर्गत कुदुरझोरी नाला के पास पहुंचे। इसी दौरान हाथियों से अपने धान लगे खेत को बचाने के लिए एक बुजुर्ग धन्नू सिंह गोड (60) पिता बौदा सिंह गोड खेत के किनारे आग लगाने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक एक हाथी ने हमला कर पटककर उसे कुचल दिया। इस हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद जैतहरी अस्पताल ले जाने के पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी विवेक मिश्रा वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिर 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल बुजुर्ग को जैतहरी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया है। वहीं, शिवकुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने बताया कि बुजुर्ग की हाथी के हमले से मौत हुई है। मामले पर मर्ग कायम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed