{"_id":"64d0fb104a92d7c78b0181a9","slug":"shahdol-news-due-to-lack-of-culvert-in-umaria-rain-water-filled-the-houses-of-baiga-families-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: उमरिया में पुलिया न होने से बैगा परिवारों के घरों में भरा बरसाती पानी, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: उमरिया में पुलिया न होने से बैगा परिवारों के घरों में भरा बरसाती पानी, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
Mon, 07 Aug 2023 07:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल/उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल/उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 07 Aug 2023 07:39 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में शहडोल संभाग के तहत आने वाले उमरिया जिले में बैगा परिवारों की हालत दिन-ब-दिन खराब हो रही है। मार्ग में पुलिया न होने से पानी निकासी में दिक्कत होती है और यह पानी बहकर बैगा परिवारों के घरों में चला जाता है। मामला ग्राम पंचायत मेढ़की के बैगान टोला का है।
विज्ञापन
ज्ञापन देते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल संभागीय मुख्यालय से सटे उमरिया जिले के ग्राम मेढ़की स्थित बैगा बस्ती में बारिश का पानी घर में भर गया है, जिसके बाद टुल्लू पंप के सहारे घर-आंगन में भरे पानी को बाहर निकालना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीण संभागायुक्त के पास पहुंचे। जहां एक लिखित आवेदन देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि नवनिर्मित शहडोल-मानपुर मार्ग में ग्राम मेढ़की के बैगान टोला में पानी निकासी के लिए पुलिया का निर्माण नहीं होने से बारिश में सड़क का सारा पानी बैगा बस्ती में भर रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन (MPRDC) के द्वारा कराया गया है। उक्त ग्राम पंचायत मेढ़की के टोला बैगान से होकर गुजरी है, लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था न होने के बावजूद सड़क निर्माण के दौरान पुल नहीं बनाया गया, जिससे दर्जनों बैगा परिवारों के घरों में पानी भर जा रहा है। पूर्व में इसकी जानकारी कलेक्टर उमरिया को भी ग्राम पंचायत के द्वारा दी गई थी। लेकिन अभी तक इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने संभागायुक्त से इस ओर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम सब ग्रामवासी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपते समय जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 10 हेमनाथ बैगा (हेमंत), जनपद अध्यक्ष मनीष सिंह, जनपद उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, उपसरपंच लल्लन खान और रामपाल चक्रवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
