फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News Dead body of teenager found hanging from a tree family members fear murder

Shahdol News: पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 Jan 2024 08:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 08:47 PM IST
सार

पेड़ में फांसी के फंदे से एक किशोर का शव झूलता हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Shahdol News Dead body of teenager found hanging from a tree family members fear murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल के पड़मानिया गांव में 17 वर्षीय किशोर का पेड़ से फांसी के फंदे में लटकता शव मिला है। संदिग्ध अवस्था में मिले शव को परिजन हत्या बता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि किशोर की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिंहपुर थाना क्षेत्र के पडमानिया गांव की यह घटना है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक सत्यम साहू उम्र 17 वर्ष निवासी पड़मानिया का घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर एक आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका शव मिला है। रात में किशोर ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ खाना खाकर सो गया। जब सुबह उसकी मां उठी तो देखा किशोर अपने बिस्तर से गायब था, मां ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। साथ ही साथ अन्य परिजन भी किशोर की तलाश करने लगे। तभी घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर आम के पेड़ में किशोर का शव फांसी के फंदे में झूलता मिला।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। मामले की खबर पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई करते  हुए पोस्टमॉर्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवा दिया है। सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र तिवारी का कहना है कि घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर एक पेड़ पर फांसी के फंदे में किशोर का शव मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed