फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News Dead body of an elderly couple found in courtyard of their house

Shahdol News: घर के आंगन में मिली बुजुर्ग दंपती की लाश, 18 घंटे बाद शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Tue, 19 Mar 2024 04:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 04:56 PM IST
सार

घर के आंगन में एक बुजुर्ग दंपती की लाश मिली है। सूचना मिलने के 18 घंटे बाद शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
Shahdol News Dead body of an elderly couple found in courtyard of their house
बुजुर्ग दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमा झिरिया में एक मकान के आंगन में बुजुर्ग दंपती की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। बीते सोमवार रात लगभग 10 बजे स्थानीय थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। लेकिन पंचनामा कार्रवाई कर शव को वहां से उठाने में पुलिस को करीब 18 घंटे का समय लग गया, जिसके बाद मंगलवार को शाम चार बजे के करीब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


शव से बदबू आने से ऐसा लग रहा कि घटना को कुछ दिन बीत चुके हैं। मृतकों की पहचान राममिलन पाव पिता गोंविंदा पाव उम्र 70 वर्ष व फूल बाई पाव पति राममिलन पाव उम्र 65 वर्ष के रूप में की गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह ह्त्या है या फिर स्वभाविक मौत। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दंपती घर में अकेले रहते थे। उनका बेटा घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत वाले मकान में रहता था। गत रात्रि मृतक का कोई रिश्तेदार घर पहुंचा, तब इस घटना की जानकारी सामने आई और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


इस घटना से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि क्या घटना स्थल से महज एक किलोमीटर दूर रहने वाले मृत दंपती का पुत्र घर नहीं आया। वहीं, शव कुछ दिन पुराना होने की वजह से बदबू भी आने लगी थी। लेकिन पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति को इसका आभाष नहीं हुआ। कई दिनों तक मृत दंपती घर से बाहर नहीं निकले। इस पर किसी पड़ोसी की नजर नहीं पड़ी। बहरहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मामले की जानकारी लगते ही शहडोल जोन के एडीजीपी, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस के मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed