{"_id":"65e9cbfea54e35cf9d0ed0eb","slug":"shahdol-family-returning-from-wedding-becomes-victim-of-road-accident-husband-dies-wife-daughter-injured-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: शादी से लौट रहा परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार, पति की मौत, पत्नी-पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: शादी से लौट रहा परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार, पति की मौत, पत्नी-पुत्री घायल
Thu, 07 Mar 2024 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 07:45 PM IST
सार
शहडोल में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों में आठ साल की बच्ची शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए लोग एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शादी कार्यक्रम से लौट रहा परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में 45 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। पत्नी और बच्ची घायल हुए हैं। घटना बीती रात्रि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बधा तालाब के पास घटी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक कमला प्रसाद नामदेव ठेंगरहा निवासी है। वह अपने परिवार को लेकर मोटरसाइकिल से जयसिंहनगर एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि 2:30 बजे घर लौट रहे थे तभी बंधा तालाब के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार परिवार घायल हो गया, तीनों को चोट पहुंची थीं। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस की डायल हंड्रेड के साथ-साथ 108 एंबुलेंस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस की डायल हंड्रेड के साथ-साथ 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर कमला प्रसाद को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल शहडोल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं पत्नी और पुत्री का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पिकअप वाहन क्रमांक का पता चल गया है। घटना के बाद से पिकअप लेकर चालक फरार है पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर पिकअप की तलाश शुरू कर दी है।