फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Driver dies after getting stuck between two buses

Shahdol: बस से उतर रहे चालक के गमछे से गाड़ी स्टार्ट होकर बढ़ गई आगे, दो बसों के बीच फंसने से ड्राइवर की मौत

Wed, 27 Sep 2023 05:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 05:04 PM IST
सार

शहडोल में दर्दनाक हादसे में बस चालक की मौत हो गई। चालक जब उतर रहा था तो उसके गमछे से बस स्टार्ट हो गई, गेर में होने से आगे बढ़ गई और पास में खड़ी बस से टकरा गई, दोनों बसों के बीच चालक फंस गया था। 

विज्ञापन
Shahdol: Driver dies after getting stuck between two buses
शहडोल में दो बसों के बीच फंसने से ड्राइवर की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में दर्दनाक हादसे में बस चालक की मौत हो गई। चालक दो बसों में फंसकर बुरी तरह घायल हो गया था, लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया पर उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि चालक जब उतर रहा था तो उसके गमछे से बस स्टार्ट हो गई, गेर में होने से आगे बढ़ गई और पास में खड़ी बस से टकरा गई, दोनों बसों के बीच चालक फंस गया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहडोल के बस स्टैंड का है। बुधवार दोपहर प्रयाग बस क्रमांक एमपी 18 पी 0432 का चालक कुंदन सिंह (54) रोज की तरह अपनी बस लेकर बस स्टैंड में खड़ा कर रहा था। यह बस रोज शाम 5:30 बजे शहडोल से इलाहाबाद के लिए रवाना होती है। जहां कुंदन ने अपनी बस खड़ी की उसके ठीक बाजू में दो दिनों से आदर्श कंपनी की बस खड़ी थी। बस चालक कुंदन अपनी सीट से उतरकर नीचे जा ही रहा था, लेकिन कुंदन का गमछा सेल्फ खराब होने की वजह से उस तार में फस गया जिस तार से बस स्टार्ट हो जाती है। कुंदन जैसे ही नीचे उतरा गमछा स्टेरिंग के बगल में तार में फंस गया और बस गेर में होने की वजह से अचानक चल पड़ी। कुंदन अपनी बस और आदर्श कंपनी की बस के बीचो-बीच फंस गया और बुरी तरीके से जख्मी हो गया। लोगों ने किसी तरह से उसे दोनों बसों के बीच से निकलकर मेडिकल कॉलेज शहडोल ले गए जहां उसकी मौत हो गई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कुंदन के नजदीकी बताते हैं कि कुंदन की बस का सेल्फ काफी समय से खराब था। कुंदन ने बस के मालिक से कई बार इसकी शिकायत की थी। लेकिन बस मालिक की लापरवाही ने कुंदन की जान ले ली। सेल्फ खराब होने की वजह से कुंदन ने सेल्फ के दो तारों को बाहर निकाल लिया था, और वही तारों को जोड़कर वह बस स्टार्ट कर रोज शहडोल से इलाहाबाद और इलाहाबाद से शहडोल आया जाया करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed