फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol crime: Uncle killed nephew with an ax over dispute with sister-in-law

Shahdol crime: भाभी ने नहीं दी तंबाकू तो नाराज देवर ने कुल्हाड़ी से कर दी भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Feb 2024 10:36 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 04 Feb 2024 10:36 AM IST
सार

ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम बरकछ गांव में हुई वारदात। पहले भाभी पर किया हमला। फिर से रहे भतीजे की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
 

विज्ञापन
Shahdol crime: Uncle killed nephew with an ax over dispute with sister-in-law
भतीजे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र मे बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुईं। मामूली सी बात पर चाचा इस कदर नाराज हुआ कि उसने अपने सगे पांच साल के भतीजे के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम बरकछ निवासी रामलाल कोल 35 वर्ष बीती रात करीब 9 बजे पड़ोस में रहने वाले अपने बड़े भाई के घर आया। उसने अपनी भाभी से तंबाकू मांगा। भाभी ने तंबाकू नहीं होने की बात कहकर उसे लौटा दिया। इस बात से आरोपी इतना आगबबूला हुआ कि वह कुछ समय बाद फिर भाभी के घर आया। दरवाज़ा खटखटाने और देवर की आवाज सुनने के बाद भाभी ने दरवाज़ा नहीं खोला। आरोपी देवर ने पैर से धक्का देकर दरवाज़ा खोल लिया और अंदर आ गया। 
विज्ञापन


उस समय घर में आरोपी की भाभी व उसका पांच साल का भतीजा घर में मौजूद थे। आरोपी ने अपने हाथ में कुल्हाड़ी रखी हुई थी। उसने अपनी भाभी के हाथ में हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बिस्तर में सो रहे अपने 5 साल के भतीजे करन कोल के ऊपर भी कुल्हाड़ी से हमला किया और वहां से भाग गया। खून से लतपथ अपने जिगर को देख माँ ने चीखना चिल्लाना शुरू किया। जिस पर उसकी आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद खून से सने हुए बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पता चला हैं कि आरोपी का बड़ा भाई काम के सिलसिले में अक्सर बाहर ही रहता है। बीती रात भी वह घर पर नहीं था। इसी दौरान उसके छोटे भाई ने तम्बाकू न दिए जाने से नाराज होकर इस वार दात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed