फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Crime News: Administration bulldozer ran at the house of the accused of raping a minor

MP News: दुष्कर्म के आरोपी का घर जमींदोज, पड़ोसी ने 15 दिन पहले नाबालिग को अकेला पाकर किया था घिनौना काम

Sun, 21 May 2023 09:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 21 May 2023 09:04 AM IST
सार

करीब 15 दिन पहले पड़ोस में रहने वाले युवक ने बच्ची को घर पर अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया था, शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था, वहीं शनिवार को उसके घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर घर जमींदोज कर दिया।

विज्ञापन
Shahdol Crime News: Administration bulldozer ran at the house of the accused of raping a minor
दुष्कर्म के आरोपी का घर जमींदोज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर प्रशासन ने कार्रवाई की। शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर आरोपी का घर जमींदोज कर दिया। 27 वर्षीय आरोपी युवक ने मासूम बच्ची से गलत काम किया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी आरोपी के घर पहुंचे और बुलडोजर चलाकर घर जमींदार कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 दिन पहले 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को आरोपी ने अंजाम दिया था। मासूम घर में अकेली थी माता-पिता गांव में ही एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने  गए थे, जिसका फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाले 27 वर्षीय युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 12 वर्षीय मासूम के माता-पिता जब घर पहुंचे तो  मासूम ने अपनी आपबीती अपने माता पिता को बताई जिसके बाद बच्ची ने परिजनों के साथ थाने जाकर मामला दर्ज कराया था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर घर जमींदोज कराया गया है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम जैतपुर, तहसीलदार, थाना प्रभारी, व आसपास के थाना एवं चौकी प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed