फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Crime Miscreants looted jewelry worth lakhs by taking the family members hostage

Shahdol Crime: घर वालों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे लाखों के जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Jul 2023 03:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 03:25 PM IST
सार

Shahdol Crime: मध्यप्रदेश में शहडोल जिले से लूट का मामला सामने आया है। यहां पर लुटेरों ने घर वालों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर एरिया का है।

विज्ञापन
Shahdol Crime Miscreants looted jewelry worth lakhs by taking the family members hostage
कैमरे में कैद हुए लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान में डकैती ड़ाली। जहां घर के लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बनाने के बाद लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की यह हरकत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रात में ही पीड़ित परिवार द्वारा इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात लगभग दो बजे के आसपास शहडोल कोतवाली से महज एक किलोमीटर दूर ग्राम कल्याणपुर के वार्ड नंबर-13 कोईलारी फाटक के पास रहने वाले रजनीश कुमार सेन घर के आवश्यक कार्य से कहीं बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी पूनम सेन तथा पुत्र रितेश सेन उम्र लगभग 17 साल घर पर थे। आधी रात लगभग दो बजे के आसपास आठ अज्ञात नकाबपोश बदमाश घर में घुसे। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में उनके फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें आठ बदमाश चेहरे पर गमछा बांधे हुए और नंगे पैर नेकर पहने हुए आते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


रितेश और उसकी मां ने बताया, रात में उन्होंने गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर के अंदर खिड़की के पास सो रहे रितेश के चेहरे पर पहले स्प्रे डालकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद यहीं से बदमाश घर में प्रवेश किए। उसके बाद घर में मौजूद रितेश की मां पूनम के साथ मारपीट की। उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट आई और उसे वहीं बांध दिया। इसके बाद घर की आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर भाग गए, जिसकी कुल कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात पीड़ित पंहुचा कोतवाली...
घटना के बाद आधी रात को ही बदहवास दौड़ता-दौड़ता रितेश कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही दर्जन भर पुलिसकर्मी घटना स्थल पहुंचे, लेकिन फिर कुछ देर बाद वापस लौट गए। मंगलवार को कोतवाली पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और पीड़ितों के बयान लिए। बहरहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed