फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Crime 70-year-old man raped a 16-year-old girl police arrested

Shahdol Crime: 70 साल के व्यक्ति ने 16 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 08:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Aug 2024 08:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में शहडोल जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Shahdol Crime 70-year-old man raped a 16-year-old girl police arrested
अनुराग शर्मा, आईजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोरी का पड़ोसी है। किशोरी जब घर में अकेली थी, तब आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। किशोरी के परिजन जब घर पहुंचे, तब किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


जानकारी परिजनों को लगते ही किशोरी के साथ परिजन पुलिस के पास पहुंचे और ब्यौहारी थाने में पुलिस से मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी बुजुर्ग पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया  कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed