फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol body of teenager missing from home was found floating in well police investigating suspicious death

Shahdol News: घर से लापता किशोरी का दूसरे दिन कुएं में उतराता मिला शव, संदिग्ध मौत की जांच कर रही पुलिस

Fri, 27 Sep 2024 03:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 03:40 PM IST
सार

शहडोल जिले में घर से लापता किशोरी का दूसरे दिन कुएं में उतराता हुआ शव मिला है। पुलिस संदिग्ध मौत की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Shahdol body of teenager missing from home was found floating in well police investigating suspicious death
सीधी पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर से लापता किशोरी का दूसरे दिन कुएं में उतराता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद कई सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जिले के सीधी थाना क्षेत्र के मीठी ग्राम की यह घटना है।

विज्ञापन


बताया गया कि 16 वर्षीय किशोरी कुमारी संतोषी सिंह पिता सुधाराम का शव घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं में उतराता हुआ मिला है। संतोषी सिंह घर से एक दिन पहले दोपहर से लापता हुई थी। पिता ने पुलिस से किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पिता ने पुलिस से बताया कि वह खेत में काम करने चला गया, किशोरी की मां की कई साल पहले मौत हो जाने से वह घर में पिता के साथ रहती थी। जब पिता शाम को घर लौटा तो उसकी पुत्री घर से लापता थी। आसपास पता लगाने पर पता लगा कि वह दोपहर दो बजे लास्ट टाइम देखी गई थी, जिसके बाद से वह मोहल्ले में दिखाई नहीं दी। काफी तलाश करने के बाद जब किशोरी का पता नहीं चला तब जाकर पिता ने मामले की शिकायत सीधी पुलिस से की सीधी पुलिस ने मामले पर अपराध दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


दूसरे दिन घर से आधा किलोमीटर दूर एक पुराने कुएं में किशोरी का शव पानी में उतरता हुआ मिला है। ग्रामीणों ने कुएं में शव को देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगते ही घटना स्थल पुलिस पहुंची और कुएं से किशोरी के शव को बाहर निकलवाया गया, जिसकी पहचान  संतोषी सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन पहले घर से लापता हुई किशोरी का शव कुएं में मिला है।किशोरी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया होगा। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। सवाल अब यह खड़े होने लगे हैं कि दोपहर तक किशोरी घर के आसपास मौजूद थी और उसके बाद अचानक लापता हो गई। दूसरे दिन उसका शव  कुएं में उतरता मिला मिला है।


सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है। फिलहाल, मामले पर मर्ग कायम किया गया है। हर पहलुओं में जांच की जा रही है। जल्द ही मामले पर खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed