फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: All five accused of gang rape of student arrested, bulldozer run on the houses of the accused

Shahdol: छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के सभी पांच आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

Wed, 08 May 2024 08:03 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 May 2024 08:03 PM IST
सार

शहडोल में गैंगरेप के पांचों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। अब पुलिस ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Shahdol: All five accused of gang rape of student arrested, bulldozer run on the houses of the accused
शहडोल में आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले के कल्याणपुर में केंद्रीय विद्यालय के पास जंगल में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप के पांचों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार देर रात अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद आरोपी शहर से बाहर भाग गए थे। उमरिया और शहडोल जिले में अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर छिपे थे। वहां जाकर पुलिस सभी को गिरफ्तार कर शहडोल ले आई है। इसके सभी आरोपियों के अवैध मकान निर्माण को भी ढहा दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सभी के मकान ढहा दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि गिराफ्तारी के लिए कई टीमों को उमरिया और रीवा जिले में भेजा गया था। पुलिस ने ऐश्वर्य निधि गुप्ता उर्फ लल्लू गुप्ता पुत्र स्वामीदीन गुप्ता (36), साहिल कुरैशी पुत्र सहीद कुरैशी (22), कैलाश उर्फ मन्नू पनिका पुत्र राजू पनिका (29), मोहम्मद समीम पुत्र मोहम्मद अकरम (18), मोहम्मद अफजल अंसारी पुत्र मोहम्मद फारुख अंसारी (28) को गिरफ्तार किया है। ये सभी कल्याणपुर शहडोल के रहने वाले हैं और सभी के अवैध निर्माण वाले मकान जिला प्रशासन की टीम ने ढहा दिया है। गिरफ्तारी के बाद राजस्व विभाग की वैधानिक प्रक्रिया पूरी होते मकानों में बुलडोजर चलवाया गया है।
विज्ञापन


क्या था मामला
मालूम हो कि सोमवार साम को 15 साल की छात्रा अपने एक दोस्त के साथ ट्यूशन से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में आरोपी मिले और छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट कर छात्रा को जंगल में झाड़ियों के बीच ले जाकर सभी ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी लगते ही एडीजीपी डीसी सागर एवं पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे और आरापियों की पहचान कराई। एडीजीपी ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने कलेक्टर तरुण भटनागर के नेतृत्व में सभी के मकान गिरा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने किया विरोध
बुधवार को प्रशासन की टीम कल्याणपुर में आरोपियों के घर गिराने पहुंची तो अधिकारियों को विरोध का भी सामना करना पड़ा। एसडीएम अरविंद शाह ने बताया कि महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन बाद सब संभाल लिया गया और चिंहित एरिया का मकाना गिराया गया है। मुख्य अरोपी ऐश्वर्य निधि गुप्ता उर्फ लल्लू गुप्ता पुत्र स्वामीदीन गुप्ता का पक्का मकान गिराने में अधिक समय लगा। इसका सात कमरे का पक्का मकान और सामने टीन शेड वाला अवैध निर्माण हटाने के दो जेसीबी मशीनें ढाई घंटे तक लगी रहीं, तब पूरा मकान जमीदोज हो पाया है। इसी तरह अन्य चार आरोपियों के मकान भी गिराए गए। इस सबके कच्चे मकान थे। 


पीड़ित के परिजन बोले- पूरा घर नहीं गिराया तो करेंगे आत्मदाह
प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर दुष्कर्म पीड़िता के परिजन काफी नाराज हैं। परिजनों ने कार्रवाई स्थल पर आकर प्रशासन से दो टूक कहा कि यदि आरोपियों के पूरे अवैध निर्माण को जमीदोज नहीं किया गया तो हम लड़की को यहीं लाकर आत्मदाह करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed