{"_id":"64941b6c613b540c1306b263","slug":"shahdol-accident-news-a-speeding-pickup-vehicle-collided-with-a-bike-two-youths-died-on-the-spot-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत
Thu, 22 Jun 2023 03:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:29 PM IST
सार
शहडोल में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तो वहीं पिकअप वाहन टक्कर के बाद पलट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा पिकअप और बाइक की टक्कर से हुआ। पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी और हादसे के बाद पिकअप वाहन पलट गया।
जानकारी के अनुसार मजदूरी करने बाइक में सवार होकर दो युवक जा रहे थे। तभी सिरोंजा, करकटी मार्ग में सामने से तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप ने बाइक पर सवार युवकों को टक्कर मार दी, टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर गए और दोनों युवकों की मौत हो गई है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिकअप वाहन पानी सप्लाई करने जा रहा था तभी सामने से आ रही बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी है। पिकअप वाहन की रफ्तार तेज होने की वजह से दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन भी पलट गया। बाइक में सवार दोनों युवक खैरहा थाना क्षेत्र के अरझूली गांव के रहने वाले हैं।
थाना प्रभारी ने जानकारी बताया कि बाइक क्रमांक MP 18 MH 1561 को कमलेश सिंह पिता गेंद लाला सिंह चला रहा था, तो बाइक के पीछे बसंता पिता भोगल सिंह बैठा हुआ था। दोनों की मौके पर मौत हो गई है। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस की डायल 100 सहित थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। पिकअप क्रमांक एमपी 18 जीए 1412 के चालक अशोक मिश्रा सहित पिकअप को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है। पिकअप चालक पर विभिन्न धाराओं पर पुलिस का कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद मृतकों के शवों को मेडिकल कॉलेज लाया गया है।