फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: The wall of an under-construction house fell on a five-year-old innocent

Shahdol News: पांच साल के मासूम पर गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार, दबने से मौत

Sun, 20 Apr 2025 12:54 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 12:54 PM IST
सार

 जांच में सामने आया है कि जिस मकान की दीवार गिरी, वह बालक के परिवार का ही निर्माणाधीन मकान था। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान में पिछले कुछ दिनों से काम बंद था और बच्चे वहां अक्सर खेला करते थे।

विज्ञापन
Shahdol News: The wall of an under-construction house fell on a five-year-old innocent
जयसिंहनगर थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बांसा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक विनीत बैगा अपने दोस्तों के साथ एक निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। तभी एक दीवार बालक के ऊपर गिर पड़ी। बालक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विनीत अपने दोस्तों के साथ खेलते-खेलते उस निर्माणाधीन मकान के पास गया। तभी अचानक दीवार उसके ऊपर ही गिर गई। जिनीचे दबने से बालक को गंभीर को चोट आई। जिसे देख अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी तुरंत परिजनों को दी। परिजन तुरंत बालक को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयसिंगनगर पुलिस को इस घटना की जानकारी अस्पताल से मिली। थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया, विनीत बैगा की मौत की सूचना मिली है। यह निर्माणाधीन मकान बालक के परिवार का है। हम मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हिंसा के बाद सानोधा गांव में तनावपूर्ण माहौल, ग्वालियर में मिले युवक-युवती को लाने रवाना हुई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर गहरे शोक में हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि मकान में बीते कुछ दिनों से कार्य बंद है, जिसकी वजह से वहां मजदूर नहीं थे। बच्चे वहां आए दिन जाकर खेला करते थे। आज यह घटना घट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या निर्माणाधीन मकान की दीवार की गुणवत्ता में कोई कमी थी। इस घटना ने सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed