{"_id":"652bd4a631a624aa060236b5","slug":"scooty-riding-husband-and-wife-died-in-a-road-accident-both-died-on-the-spot-after-being-hit-by-a-tractor-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौत, ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों ने मौके पर दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौत, ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों ने मौके पर दम तोड़ा
Sun, 15 Oct 2023 05:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 05:31 PM IST
सार
शहडोल में ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी बताए गए हैं। दोनों स्कूटी पर सवार होकर शहडोल की ओर आ रहे थे, तभी भानपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार हादसा सिंहपुर थाना क्षेत्र के भानपुर तिराहे के पास का है। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर जितेंद्र सिंह (47) अपनी पत्नी वंदना सिंह (44) के साथ स्कूटी से निवाशी से शहडोल की ओर आ रहे थे। भानपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, पर डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि भानपुर तिराहे के पास ट्रैक्टर ने स्कूटी में आ रहे पति-पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों मौत हो गई है मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।