फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Retired employee cheated and stole Rs 61 thousand, case of dealer

Shahdol News: झांसा देकर रिटायर्ड कर्मचारी के 61 हजार किए पार, ब्यौहारी का मामला

Sat, 15 Feb 2025 03:37 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 03:37 PM IST
सार

रिटायर्ड कर्मचारी को झांसा देकर उसके 61 हजार पार कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना ब्यौहारी मेन बाजार में दिन दहाड़े हुई है। रिटायर्ड कर्मचारी बैंक से पैसा निकाल कर बाजार में खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बोलेरो सवार ने उन्हें अपने जाल में फंसा कर अपने वाहन में बैठा लिया और बैग में रखे नगद रुपए पार कर दिए।

विज्ञापन
Retired employee cheated and stole Rs 61 thousand, case of dealer
ब्यौहारी थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मेन बाजार से रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है, शिकायत के बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार पपौंध थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनी के रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी रामबली मिश्रा (77) ब्यौहारी बैंक से पैसा निकाल कर एक बैग में रख कर मार्केट से खरीदारी कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में बोलेरो में सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और अपने आप को उनके परिचित बताते हुए उन्हें गुमराह करके बुजुर्ग को अपने साथ अपने वाहन में बैठा लिया।और घर तक छोड़ने की बात करने लगे,तभी कुछ दूर में बुजुर्ग रामबली मिश्रा का एक रिश्तेदार रास्ते में दिख गया जिससे रामबली ने कहा कि मुझे बस यही उतार दो मेरे रिश्तेदार मिल गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस से रामबली मिश्रा ने बताया कि उन्होंने ब्यौहारी के एक बैंक से 65 हजार रुपए निकाले थे। कुछ खरीदारी में उन्होंने चार हजार खर्च कर दिए और 61 हजार बैग में रखे थे। बोलेरो से बुजुर्ग उतरे तो उनके हाथ में बैग था और उन्हें फिर दोबारा मार्केट में पैसे की जरूरत नहीं पड़ी। अपने रिश्तेदार के साथ वह अपने घर पहुंचे और घर पहुंच कर उन्होंने बैग खोला तो पैसा गायब था। जिससे उन्हें पता लग पाया कि बोलोरो सवार लोगों ने उनके बैग से पैसा चोरी किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया की बोलेरो वाहन में दो लोग पहले से सवार थे, ऐसा पीड़ित ने पुलिस को बताया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed