फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Protest against Vikas Yatra at various places, two MLAs had to listen to public's criticism

MP News: विकास यात्रा का जगह-जगह हो रहा विरोध, दो विधायकों को सुननी पड़ी जनता की खरी-खोटी

Fri, 17 Feb 2023 04:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 04:34 PM IST
सार

जैतपुर क्षेत्र में तो विधायक को ग्रामीणों ने घेर लिया और खूब खरी-खोटी सुना डाली, जिसके बाद विधायक मनीषा सिंह चुपचाप वहां से निकल पड़ी और ग्रामीणों के सवाल का कोई जवाब भी नहीं दिया।

विज्ञापन
Protest against Vikas Yatra at various places, two MLAs had to listen to public's criticism
भाजपा विधायकों को जनता ने घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में चल रही विकास यात्रा का कई स्थानों पर विरोध हो रहा है, जिसकी अलग-अलग तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। जैतपुर क्षेत्र में तो विधायक को ग्रामीणों ने घेर लिया और खूब खरी-खोटी सुना डाली, जिसके बाद विधायक मनीषा सिंह चुपचाप वहां से निकल पड़ी और ग्रामीणों के सवाल का कोई जवाब भी नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि छह माह से मजदूरी भुगतान नहीं होने से वह काफी परेशान हैं, जिसके बाद उनके क्षेत्र में विकास यात्रा में शामिल हुई विधायक को उन्होंने रास्ते में ही रोक लिया और उनसे अपनी बात कही तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक मनीषा सिंह की ग्रामीणों ने  विकास यात्रा रोकी तो वह लोगों की समस्या सुने बिना ही चुपचाप वापस लौट गई। विधायक समेत अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद रहे। जैतपुर विधासभा क्षेत्र के ग्राम चन्नौडी में ग्रामीणों ने विकास यात्रा के दौरान विधायक को रोककर अपनी समस्या बताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, दूसरा मामला जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। जय सिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चुहिरा में ग्रामीणों ने भाजपा विधायक ( पूर्व वन एवमं राजस्व मंत्री) जयसिंह मरावी का विरोध किया है, गांव का विकास व रोजगार सहायक को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विकास यात्रा का विरोध किया, विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ग्रामीणों ने कहा चुनाव के बाद आज पहली बार विकास यात्रा में विधायक दिखे हैं, विधायक समेत अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उस दौरान मौजूद थे जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चुहिरा में ग्रामीणों ने विकास यात्रा को रोका लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed