{"_id":"643a5f2eb683c5e5580a46a6","slug":"police-crackdown-on-those-transporting-illegal-sand-tractor-seized-with-mashruka-worth-more-than-one-million-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अवैध रेत का परिवहन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर समेत दस लाख से अधिक का मश्रुका जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अवैध रेत का परिवहन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर समेत दस लाख से अधिक का मश्रुका जब्त
Sat, 15 Apr 2023 01:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:54 PM IST
सार
शहडोल की गोहपारू पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किए ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले की गोहपारू थाना पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार गोहपारू थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुनुक नदी के बराही घाट के पास महुआ टोला में एक नीले रंग के आयशर ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत लोड की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेड मारी। इस दौरान पुलिस को आयशर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 18 एबी 2657 में अवैध रूप से रेत से लोड मिला। पुलिस को आता देख वाहन चालक ट्रैक्टर छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया, जिसके बाद रेत से लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त मश्रुका की कुल कीमत पांच लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
वहीं, एक दूसरी शिकायत पर पुलिस ने नीले रंग का बिना नंबर का आयशर ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए रामपुर झिरिया मंदिर के पास ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, जबकि अज्ञात चालक पुलिस को आता देखकर जंगल की ओर भाग गया। जब्त ट्रैक्टर की रेत सहित कीमत लगभग 5 लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है। इस प्रकार कुल दस लाख रुपये से अधिक मश्रुका पुलिस द्वारा जब्त किया गया।