फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police arrested 5 youths who fired guns in the air and made the video viral on social media.

Shahdol News: कट्टे से हवाई फायर कर वीडियो सोशल मीडिया में किया वायरल, पांच युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 10:01 PM IST
शहडोल ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 29 Mar 2024 10:01 PM IST
सार

शहडोल में देशी कट्टे से हवाई फायर कर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले की खैरहा पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। 

विज्ञापन
Police arrested 5 youths who fired guns in the air and made the video viral on social media.
शहडोल पुलिस ने हवाई फायर करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशी कट्टे से हवाई फायर कर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले पांच युवकों को जिले की खैरहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है, वही चारों तरफ नाकाबंदी कर वाहनों की जांच भी की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं। ऐसा ही जिले के खैरहा थाना क्षेत्र ग्राम लखवारिया का विकास जायसवाल, नवीन यादव, दीपक उर्फ गोलू यादव ने देसी कट्टा से कुछ दिन पहले फायरिंग कर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। एक शादी समारोह में विकास जायसवाल, नवीन यादव, गोलू यादव, राजेश यादव निवासी लखवारिया एवं अजय जायसवाल निवासी सिरोंजा द्वारा अवैध देसी कट्टा के साथ फोटो खींचकर मोबाइल में रखा था, जो गांव के लोगों को दिखाकर दहशत फैला रहे थे।


हवाई फायर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मुखबिर से सूचना मिली कि लखवारिया मंदिर धाम के पीछे ग्राउंड में विकास जायसवाल अपने पास कट्टा लेकर अपने दोस्तों के साथ बैठा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा, एक नग जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन मिला। आरोपी नवीन यादव के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। पूछताछ में उन्होंने साथियों के नाम भी बता दिए। विकास जायसवाल (26), दीपक उर्फ गोलू यादव (24), नवीन यादव (21), राजेश यादव (32) सभी निवासी ग्राम लखवरिया व अजय जायसवाल (चौकसे) (22) निवासी ग्राम सिरौंजा को खैरहा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed