फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Police action in the case of gang rape of a student

Shahdol News: छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस का एक्शन, पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

Wed, 08 May 2024 12:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 May 2024 12:10 PM IST
सार

Shahdol News: ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा के साथ पांच आरोपियों ने जंगल में दुष्कर्म किया था और उसके दोस्त के साथ मारपीट की थी। अब इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Police action in the case of gang rape of a student
छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस का एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रा के साथ गैंगरेप मामले पर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगरेप के मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिवस 15 साल की छात्रा अपने एक दोस्त के साथ ट्यूशन से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में अपने दोस्त से वह बात कर रही थी, तभी वहां आरोपी पहुंचे और छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट कर छात्रा को जंगल ले गए और जंगल में बारी बारी कर पांचों आरोपियों ने छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले पर पुलिस ने तत्काल आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। घटना की जानकारी लगने के बाद एडीजीपी एवं पुलिस अधीक्षक ने खुद मोर्चा संभालते हुए घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एडीजीपी ने आरोपियों पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कल्याणपुर के जंगल में घटित हुई थी। पकड़े गए आरोपी ऐश्वर्य निधि गुप्ता उर्फ लल्लू गुप्ता, साहिल कुरैशी, कैलाश उर्फ मन्नू पनिका, मो शमीम और मो. अफजल अंसारी सभी निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना कोतवाली शहडोल को गिरफ्तार कर लेने में पुलिस ने सफलता प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed