{"_id":"66575ab697c5e6fc2105bfb7","slug":"panchsheel-nursing-and-sharda-devi-nursing-college-sealed-district-administration-sealed-it-by-locking-it-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1747268-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: अवैध रूप से चल रहे पंचशील और शारदा देवी नर्सिंग कॉलेज सील, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: अवैध रूप से चल रहे पंचशील और शारदा देवी नर्सिंग कॉलेज सील, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
Thu, 30 May 2024 08:50 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 08:50 AM IST
सार
शहडोल जिले में अवैध रूप से चल रहे पंचशील नर्सिंग कॉलेज और शारदा देवी नर्सिंग कॉलेज को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। इससे पहले दोनों कॉलेज की मान्यता भी रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले संचालित दो नर्सिंग कॉलेज को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। यह नर्सिंग कॉलेज अवैध रूप से संचालित हो रहे थे, जिन्हें बुधवार को सील करने की कार्रवाई जिला प्रशासन के द्वारा की गई। सीबीआई की जांच में शहडोल के पंचशील नर्सिंग कॉलेज और शारदा देवी नर्सिंग कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद से दोनों नर्सिंग कॉलेज के द्वारा छात्रों को गुमराह कर एडमिशन लेने का प्रयास किया जा रहा था। इसके बाद बुधवार को कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर राजेश जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार लाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों नर्सिंग कॉलेज में ताला लगाकर उन्हें सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
