फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Now the general public can talk to the collector directly on the phone, the time and day will be fixed

Shahdol News: अब कलेक्टर से फोन पर बात कर सकते हैं आमजन, जानें कब और कैसे कर सकते हैं कॉल

Sat, 27 Jul 2024 11:29 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2024 11:29 AM IST
सार

कलेक्टर तरुण भटनागर सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक फोन कॉल के जरिए आमजनों की शिकायतों को सुनेंगे और निराकरण के निर्देश तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को देंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा दूर-दराज से आने वाले लोगों को मिलेगा।

विज्ञापन
Now the general public can talk to the collector directly on the phone, the time and day will be fixed
कलेक्टर तरुण भटनागर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर ने लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका निराकरण करने के लिए एक नवाचार किया है। जिसके तहत वे कॉल के जरिए लोगों की शिकायत सुनेंगे और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश देंगे। इसे लेकर उन्होंने आदेश जारी किया है। इसके लिए दिन और समय भी तय कर दिया गया है। 
विज्ञापन


आदेश के अनुसार कलेक्टर तरुण भटनागर सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक फोन कॉल के जरिए आमजनों की शिकायतों को सुनेंगे और निराकरण के निर्देश तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को देंगे। आम जन प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दूरभाष नंबर 07652_ 241700 पर कलेक्टर से संवाद कर अपनी शिकायतों से अवगत करा सकेंगे।  इस नवाचार से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को समय बचेगा और उन्हें अन्य परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। वे आसानी से घर बैठ अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत करा सकेंगे। कलेक्टर तरुण भटनागर ने जब से जिले की कमान संभाली है, तब से वह लगातार एक्टिव मोड में काम कर रहे हैं। वे अक्सर स्कूल, छात्रावास और ग्रामीण अंचलों में  भ्रमण करते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed