{"_id":"65be714ff00fdd0588073b16","slug":"newborn-found-crying-in-a-field-in-shahdol-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: खेत में रोती बिलखती मिली नवजात, घटना की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: खेत में रोती बिलखती मिली नवजात, घटना की जांच में जुटी पुलिस
Sat, 03 Feb 2024 10:31 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:31 PM IST
सार
Shahdol: शहडोल में किसी कलयुगी मां ने कोख से बच्ची को जन्म देने के बाद उसे खुले आसमान के नीचे खेत में ले जाकर छोड़ दिया। नौ माह तक उसे अपने गर्भ में रखने वाली उस निर्दयी मां को जरा सा भी मासूम पर रहम नहीं आया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के खैरहा थाना अंतर्गत अर्झुला गांव में एक घटना सामने आई है। जहां एक खेत में नवजात बच्ची रोटी बिलखती पड़ी हुई मिली। उसे देखकर ऐसा आभास हो रहा है कि संभवतः उसने दो चार दिन पहले ही जन्म लिया होगा।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने अपना स्टाफ भेज कर एवं एम्बुलेंस की मदद से बच्ची को वहां से जिला चिकित्सालय भिजवाया। यहां नवजात को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही हैं। फिलहाल अभी तक पुलिस को यह नहीं पता चल सका है कि उक्त नवजात को आखिर कौन यहां छोड़कर गया है। पुलिस मामले कि जांच पड़ताल मे जुट गयी हैं।
विज्ञापन
