फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News Three people including father and son died due to lightning in Shahdol

MP News: शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत, सोहगपुर और पपोंध एरिया की घटना

Tue, 27 Jun 2023 12:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 12:31 PM IST
सार

Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आकाशीय बिजली ने कहर ढाया है। आकाशीय बिजली गिरने से बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोहगपुर और पपोंध एरिया में हुआ है।
 

विज्ञापन
MP News Three people including father and son died due to lightning in Shahdol
बाप-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच साल के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बरसात अब लोगों के लिए परेशानी खड़ी करने लगी है। तेज बारिश के साथ गरज लपक के साथ आकाशीय बिजली  कई स्थानों पर गिरी, जिसकी चपेट मे आने से जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। एक घटना सोहगपुर थाना क्षेत्र में तो दूसरी पपोंध थाना क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


इनमें सोहागपुर थाना क्षेत्र के पटासी गांव में खेत में खाद डाल कर वापस आ रहे साइकिल  सवार बाप-बेटे की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। थाना प्रभारी सोहागपुर अनिल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इंद्रपाल सिंह 35 साल अपने बेटे प्रताप सिंह के साथ खेत में खाद डालकर वापस घर लौट रहा था। तभी खेत से महज कुछ दूरी पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से साइकिल सवार बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है।  पुलिस ने बताया है कि दोनों बुरी तरीके से झुलस चुके थे। साइकिल भी पूरी तरीके से जल गई। मामले की जानकारी लगते ही कुछ ही समय में पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दादा की भी आकाशीय बिजली से हुई थी मौत...
सोमवार शाम पांच साल के मासूम प्रताप सिंह की और उसके पिता इंद्रपाल सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। वहीं, जानकारी के अनुसार मासूम के दादा जयवीर सिंह की सात साल पहले खेत में काम करते वक्त आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई थी। इस प्रकार सात साल के भीतर एक परिवार की तीन पीढ़ियां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खत्म हो गईं। दूसरी घटना पपोंध थाना क्षेत्र में घटी है, यहां 40 साल की महिला सुशीला सिंह खेत में काम कर रही थी, तभी आकाश की बिजली गिर गई और उसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने इन सभी मामलों पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed