{"_id":"63dd23957659a96f55677dfc","slug":"mp-news-raid-on-six-locations-of-mahavir-coal-resources-30-member-team-is-investigating-in-three-districts-2023-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: महावीर कोल रिसोर्सेज के छह ठिकानों पर छापा, तीन जिले में 30 सदस्यीय टीम कर रही जांच, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महावीर कोल रिसोर्सेज के छह ठिकानों पर छापा, तीन जिले में 30 सदस्यीय टीम कर रही जांच, जानें पूरा मामला
Fri, 03 Feb 2023 08:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:39 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले के महावीर कोल रिसोर्स धिरौल में वाणिज्य विभाग का छापा पड़ा है। बिलों में गड़बड़ी के चलते महावीर कोल रिसोर्सेज के छह ठिकानों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
महावीर कोल रिसोर्सेज पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपपुर जिले में स्थित महावीर कोल रिसोर्सेज धिरौल पर जबलपुर स्टेट जीएसटी ने छापा मारा है। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट जीएसटी एंटी इवेशन ब्यूरो प्रकाश सिंह बघेल किए। उन्होंने बताया कि बिलों में गड़बड़ी के चलते महावीर कोल रिसोर्सेज के छह ठिकानों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि दबिश की कार्रवाई शहडोल के बुढार, सिंगरौली के बैढन, कटनी के बड़वारा स्थित कोयला प्लांट समेत घर और ऑफिस पर पहुंचकर जांच की गई। कारोबारी का कोयले का क्रय-विक्रय के साथ ही परिवहन का काम है। महावीर कोल रिसोर्सेज के मालिक उत्तम चंद्र जैन हैं, जिन्हे कटनी कोल किंग के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
उत्तम चंद्र जैन कोयले के बहुत पुराने व्यवसाई हैं, जिनकी फर्म पर एसजीएसटी की कार्रवाई पड़ने से जिले के पूरे कोल व्यवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों की माने तो पूरी जांच को अंजाम देने के लिए 30 सदस्यीय टीम लगी हुई है, जो तीन जिलों का एक साथ विवरण तैयार करने में जुटे हैं। हालांकि, ये जांच कब तक चलेगी, इस पर अभी तक अधिकारियों ने कुछ भी बताने से मना किया है।
विज्ञापन
