{"_id":"638f420edafc1a203505ce0c","slug":"mp-news-expiry-tablet-of-iron-found-in-the-bathroom-of-the-district-office-in-shahdol","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जनपद ऑफिस के बाथरूम में मिली आयरन की एक्सपायरी टेबलेट, CEO ने कहा- मुझे नहीं जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जनपद ऑफिस के बाथरूम में मिली आयरन की एक्सपायरी टेबलेट, CEO ने कहा- मुझे नहीं जानकारी
Tue, 06 Dec 2022 06:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:52 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुढार जनपद पंचायत कार्यालय परिसर के बाथरूम में भारी मात्रा में आयरन की एक्सपायरी गोलियां मिली हैं। सरकार की ओर से ये टेबलेट गर्भवती महिला और बच्चियों को फ्री में बांटने के लिए आई थी।
विज्ञापन
बाथरूम में मिली आयरन की एक्सपायरी टेबलेट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के बुढार जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित बाथरूम में भारी मात्रा में कालातीत आयरन टेबलेट फेंक दी गई हैं, जिसे शासकीय विद्यालयों में किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को वितरित करने के लिए शासन की ओर से भेजा गया था। लेकिन महिलाओं और बालिकाओं के लिए अमृत कही जाने वाली आयरन एंड फोलिक एसिड की टेबलेट उन तक नहीं पहुंची और अफसरों की लापरवाही से वह रखे-रखे ही कालातीत हो गई, जिसके बाद अपनी गलती छुपाने के लिए सैकड़ों पत्ते आयरन की एक्सपायरी दवाइयां जनपद पंचायत के बाथरूम में फेंक दी गई।
विज्ञापन
सरकार की ओर से बच्चियों और गर्भवती माताओं के शरीर में आयरन की कमी न हो, इसके लिए आयरन की गोली मुफ्त गोली वितरित करने के किए भेजी जाती है। लेकिन स्थानीय अफसरों और विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ही शायद जरूरतमंदों तक यह दवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं, जिसका नतीजा यह निकल रहा है कि महिलाओं और बालिकाओं में खून की कमी के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
गंभीरता से जांच हो तो...
अब अगर प्रशासन के आलाधिकारी इसे गंभीरता से लेकर जांच कराएं तो यह साफ हो सकता है कि यह दवाइयां कब आई थीं और किन केंद्रों के माध्यम से इसका वितरण किया जाना था। अगर समय रहते यह दवाइयां जरूरतमंदों को वितरित कर दी जातीं, तब शायद उन्हें इसका लाभ भी मिल जाता और सरकार का पैसा यूं बर्बाद नहीं होता। इस संबंध में जनपद पंचायत बुढार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुद्रिका सिंह इन दवाइयों के जनपद परिसर में फेंके जाने से अपने आपको अनजान बता रहे हैं। बहरहाल, अब किसकी गलती से ऐसा हुआ यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
